आरटीपीएस कार्यालय में सर्विस ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी अड़चन आने से प्रमाण पत्रों के बनने की गति थम गयी। इसकारण लगभग 1000 आवेदन लंबित पडे़ हैं!इस संबंध मे आरटीपीएस काउंटर के कर्मी मे ने बताया कि प्रतिदिन आय, जाति, निवास, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लगभग 250 ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं। लेकिन, निस्तारण किसी भी आवेदन का ससमय नहीं हो पा रहा है। जबकि काउंटर पर पंचायत चुनाव लेकर आवेदकों की भीड़ लग रही है। कर्मियों ने बताया सर्वर डाउन रहना ही मुख्य कारण है। कार्यालय अवधि में सर्वर डाउन रह रहा है। घर पर रहकर काम करना पड़ जा रहा है। इस बावत सीओ निशांत कुमार से पूछे जाने पर बताया कि सर्विस प्लस साइट की तकनीकी अड़चन पूरे प्रदेश का विषय बन गया है। इसे सुधारने के लिए प्रतिदिन बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा वरीय तकनीकी निदेशक एनआईसी पटना को पत्र लिखा जा रहा है। वैसे आरटीपीएस कर्मियों को अपना डोंगल देकर एवं घर पर रहकर जब-जब सर्वर आ रहा है, कार्य कराया जा रहा है। वह लोग भी समस्या को देखते हुए कार्य कर रहे हैं।