बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2023 में आयोजित होने वाली मैट्रिक या कक्षा 10 की फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं छात्रों के लिए स्कूल रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 2022-23 शैक्षणिक वर्ष की परीक्षा के लिए अब 12 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी. राज्य के माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने संस्थान के 9वीं कक्षा के छात्रों का रजिस्ट्रेशन secondary.biharboardonline.com पर जाकर कर सकते हैं. स्कूल के प्रिंसिपल को फॉर्म डाउनलोड करके छात्रों के बीच वितरित करना होगा. फिर भरे हुए फॉर्म को इकट्ठा करना होगा और छात्रों द्वारा प्रदान की गई जानकारी को स्कूलों के रिकॉर्ड से मिलाना होगा, उसके बाद, वे बीएसईबी वेबसाइट पर जानकारी ऑनलाइन जमा करेंगे. यदि छात्रों को भरे हुए आवेदन पत्र में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं, आवश्यक सुधार कर सकते हैं और हस्ताक्षर के साथ स्कूल के प्रधानाचार्यों को जमा कर सकते हैं. सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 980 रुपए व आरक्षित वर्ग के लिए 865 रुपए निर्धारित किए हैं.
