आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर 9 से 12 सितंबर के बीच किया जाएगा लाइसेंसीधारी बंदूकों का भौतिक सत्यापन
पंचायत चुनाव को लेकर अनुज्ञाप्तिधारियों के लाइसेंसिं बंदूकों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश जारी किया गया है। नौ से 12 सितम्बर तक संबंधित थाना में लाइसेंसिं बंदूकों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए अंचलाधिकारियों को भी अधिकृत किया गया है। जहां अनुज्ञप्तिधारी अपने लाइसेंस के साथ लाइसेंसिं बंदूकों को लेकर थाना में जाएंगे। वहां उनके बंदूकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
