घाटकुसुम्भा प्रखंड के सभी पंचायत में जल जमाव की स्थिति बनी हुई हैl अंचल अधिकारी घाटकुसुम्भा के द्वारा बताया गया की प्रशासन के द्वारा स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है l इस बाबत डीपीआरो अमित कुमार ने बताया कि जल का स्तर शुक्रवार को 20 cm कम हुआ है l अभी कुल 27 नाव का आवश्यकता अनुसार परिचालन किया जा रहा है l कुल 500 प्लास्टिक शीट का जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया गया है l आज आलापुर, हरनामचक, महमदपुर, गदबदिया, सुजावलपुर, अकरपुर गाँव में जरूरतमंद लोगों के बिच कुल 500 खाने के पैकेट का वितरण किया गया l मेडिकल टीम के द्वारा कैम्प लगा कर अकरपुर गाँव में लोगों का इलाज किया गया l जानवरों के इलाज के लिए मेडिकल टीम के द्वारा माफो गाँव में इलाज किया गया lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
