बरबीघा प्रखंड के पुणेसरा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति का द्वितीय लाभांश वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी नेता शिव कुमार ने अपने संबोधन करते हुए कहा कि किसानों को फसल उपजाने के साथ-साथ पशुधन को भी पालना चाहिए ।ना केवल गाय- भैंस बल्कि बकरी, मुर्गा मुर्गी, मछली पालने का काम भी करना चाहिए । इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खुशहाली आएगी । समिति के सचिव राजीव का कुमार का इस दिशा में किसानों के बीच में काम करने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड के जहां अन्य दुग्ध उत्पादन समिति करोना काल में समाप्त हो गया वही पुणेसरा दूध उत्पादन समिति अच्छा काम कर रहा है । यही कारण है कि यह अपने किसानों को लाभांश समारोह के द्वारा लाभांश पहुंचा रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
