जिले के दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया गया। शेखपुरा -शाहपुर रोड में कुसुंभा हॉल्ट के पास बाइक से अपने ननिहाल जा रहे हैं नवादा जिले के नारसेना निवासी सुमित कुमार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया। वह अपने ननिहाल से सदर प्रखंड के गवय गांव आ रहा था। ऊधर, बरबीघा के केवटी गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया निवासी अनिकेत कुमार के रूप में की गई । वह स्पीड बाइक अपाचे लेकर तेज रफ्तार में जा रहा था तभी एक महिला को बचाने के चक्कर में वह हादसे का शिकार हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।