स्नातक पार्ट थ्री सत्र 2017 - 20 के पासआउट विद्यार्थियों को टीसी लेने के लिए कंप्यूटर सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। कंप्यूटर सेंटर के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र नारायण ने बताया कि छात्रों को टीसी लेने ,निर्गत करने में कंप्यूटर सेंटर की भूमिका कहीं नहीं है। जबकि परीक्षा विभाग से छात्रों को टीसी लिए कंप्यूटर सेंटर भेज दिया जाता है। इससे छात्र बेवजह परेशान होते हैं।
