जाति जनगणना कराने की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। जबकि जुलूस में शामिल राजद के लोगों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया । शहर के इंदाय मुहल्ला से राजद के लोग पैदल मार्च करते हुए शहर के पटेल चौक , खांड पर , कटरा चौक , चांदनी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में झंडा लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राजद कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।
