गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नालंदा, जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी, पांच लोगों की मौत बिहारशरीफ 4 अगस्त (हि.स.)! परसुराम यादव और नीतीश यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी क्रम में आज दोपहर अचानक दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिला से जमीन विवाद में नरसंहार की घटना से पूरा इलाका दहल गया है.घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां बुधवार को सालों पुराने जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते-देखते दोनों पक्षों के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी की घटना में पांच लोगों के मौत की सूचना है. वहीं, खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर गोलीबारी जारी थी.मिली जानकारी अनुसार लोदीपुर गांव निवासी परसुराम यादव और नीतीश यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी क्रम में आज दोपहर अचानक दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है. मरने वालों सभी परषुराम यादव गुट के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद घटनास्थल पर नाालंद पुलिस कैंंप कर रही है. हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद
