अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को सदर एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में कोचिग संस्थानों को ले एक समीक्षा बैठक की गई। एसडीएम ने कहा कि गृह विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार आगामी छह अगस्त तक सभी कोचिग संस्थानों को बंद रखने का निर्देश है। जब तक कोचिग संस्थानों के लिए नई गाइड लाइन नहीं आ जाती है, तब तक सभी कोचिग संचालक अपने संस्थान बंद रखेंगे। बैठक में उपस्थित कई कोचिग संचालकों से अनुरोध किया गया कि वह सरकार के इस आदेश की जानकारी अन्य कोचिग संस्थानों के संचालकों को दे दें। समीक्षा बैठक के दौरान एएसपी अरविद प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए शहर के कई कोचिग खोले जा रहे हैं।ऐसे संचालक सरकार के निर्णय का हर हाल में अनुपालन करें। जांच के दौरान संस्थान खुले पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तय है। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।