मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को शनिवार के दिन जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।नवनिर्वाचित जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार , पूर्व विधायक रंधीर कुमार सोनी ,शेखपुरा के पूर्व युवा जदयू के जिला अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह , मुकेश सिंह ,पूर्व मुखिया नवीन कुमार ,जदयू नेता राहुल कुमार , भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित दर्जनों नेताओ व कार्यकर्ताओ के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।