चेनारी प्रखंड के चेन्हरुआ गांव के आईआईटी रुड़की से इंजीनियर बनकर दक्षिण कोरिया में जॉब करने गए युवक मनोज कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता सेवा निवृत शिक्षक इंद्रदेव सिंह ने बताया कि उसके बेटे का शव दक्षिण कोरिया से लाने का प्रयास ग्रामीण कर रहे हैं। इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार से गुहार लगायी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार सिंह यूसीएटी कंपनी में कार्यरत था। 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई। लेकिन, उसकी मौत कैसे हुई, यह पता नहीं है। वही घर में मातम पसरा हुआ है
