निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम को भावभीनी विदाई दी गयी। इसे लेकर सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेंहुँस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साकेत रंजन, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अश्वनि कुमार एवं मिथलेश्वर प्रसाद के साथ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के प्रदेश कोषाध्यक्ष अयोध्या पासवान, बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ शेखपुरा के सभी शिक्षक शामिल हुए। समारोह में सेवा निवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद, राजनीति कुमार सचिव, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं रवि कुमार अध्यक्ष, राकेश कुमार, निरंजन कुमार आदि शामिल थे। सभी ने निवर्तमान डीइओ को अंग वस्त्र एवं फुल माला के साथ सम्मानित किया। शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों ने उनके यहाँ कार्यकाल की चर्चा की। गौरतलब है कि नन्द किशोर राम को यहाँ से स्थान्तरित कर माध्यमिक शिक्षा का संयुक्त सचिव बनाया गया है। सम्मान सह बिदाई समारोह में नन्द किशोर राम ने शिक्षक और शिक्षक संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। यहाँ बिताये गए सेवा काल को उत्तम बताते हुए कहा कि शेखपुरा को वे पूरी जिन्दगी भूल नहीं पाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में किये गए कार्य के दौरान शिक्षको से मिले उचित सलाह की सराहना की। बताया कि शिक्षको के मार्गदर्शन ने उनके कार्य को सरल बना रखा था।