गौशाला से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के लिए बुधवार नागपंचमी से अभियान चलाया जायेगा। इस सम्बन्ध में गौशाला से जुड़े तमाम लोगो और गौ सेवकों के साथ नगर क्षेत्र वासियों को इस सम्बन्ध में जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। उस सम्बन्ध में गौशाला समिति ने पहले लोगो के किये गए योगदान की सराहना की। साथ ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगों के योगदान से गौशाला में तरक्की के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन अभी यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। गौशाला से पूरे नगर को जोड़ने का प्रयास करना है। ताकि हमारे जिला का गौशाला अन्य जिलों से अग्रसर हो सके। यह तभी संभव हो सकता है । जब सभी लोग इससे जुड़कर अपने सामर्थ्य के अनुसार गौशाला में जुड़े. गौशाला से जुड़कर आर्थिक और शारीरिक योगदान प्रदान करें। बताया कि गाय की सेवा करने का मतलब है 33 करोड़ देवी देवता की पूजा करना। अतः इसी जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर 28 जुलाई बुधवार के दिन नागपंचमी सावन महीने के इस पावन अवसर पर गौशाला जागृति जत्था गौशाला से पूरे नगर का मार्च करेगी। यह जाग्रति मार्च गौशाला परिसर से अपराहन 3 बजे प्रस्थान करेगा। वहां से बड़ी गली, अरुण साव, डीएम उच्च विद्यालय, बड़ी संगत, पुलपर, माहुरी टोला होते हुए चांदनी चौक तथा चांदनी चौक से वापस गोला रोड, खण्डपर, दल्लू मोड़ से होते हुए गोल्डन चौक पहुचेगी. वापसी में बुधौली, अंदर बाजार, बड़ी गली से गौशाला संध्या 7 बजे वापस आ जाएगी। यहाँ संध्या में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। जत्था नेतृत्व सचिव ज्योतिष कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, गुरु प्रसाद, युवा अध्यक्ष सूरज गुप्ता आदि करेंगे।उसका उद्देश्य गौशाला के प्रति नागरिकों में जागृति पैदा करना लक्ष्य है और अधिक से अधिक लोगों को इससे स्वेच्छा पूर्वक जोड़ना भी है।
