बिहार राज्य के जमुई जिले के शेखपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने जानकारी दी कि फील्ड आउटरीच ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के मुंगेर इकाई द्वारा को भी निशुल्क टीकाकरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।टाउन हॉल शेखपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी कार्तिकेय शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष कुमकुम भारती और सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया ।कार्यक्रम के दौरान 150 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एस शर्मा वीरेंद्र कुमार सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डा आरआर राय आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
