बिहार के मौसम में अगले दो से तीन दिनों में बदलाव दिखेगा। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। साथ ही 25 जुलाई के आसपास मानसून ट्रफ के बिहार की ओर शिफ्ट करने के आसार हैं। इन मौसमी प्रभावों से दो दिन राज्यभर में बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 26 व 27 जुलाई को सूबे में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।