चेनारी प्रखंड में गुरू पूर्णिमा पर 24 घंटे के लिए अखंड कीर्तन के समापन होने के बाद शनिवार को गुरुदेव महंथ विष्णु गिरी की पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। चेनारी प्रखंड के राम जानकी मंदिर चेनारी में और उदासी आश्रम महावीर तालाब तेलारी गीताघाट आश्रम अमवा चुवा तेलारी आदि जगहों पर भक्तों ने पूजन किया और भंडारा का भी आयोजन किया गया।
