शहर के सकलदेव नगर मुहल्ला स्थित स्कूल संचालिका राधिका सिंह के घर में घुसकर उनके इकलौते पुत्र ,16 वर्षीय हर्षराज की निर्मम हत्या करने और उसके माता पिता को बुरी तरह घायल कर दिए जाने के मामले में अब तक अभियुक्त गण की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
