जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शेखपुरा सदर प्रखंड के औधे, गगरी एवं गवई पंचायत में वन विभाग जमुई से प्राप्त 4,966 पौधों का वितरण जीविका दीदियों के बीच किया गया। इस बाबत जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने "जल जीवन हरियाली - तभी होगी खुशहाली" को और बल देते हुए इस वर्ष "मिशन 5 करोड़" पौधारोपण का लक्ष्य पूरे बिहार की जीविका दीदियों को दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
