अनाज सस्ता अन्य वस्तुओं के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण चेनारी प्रखंड के किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। खेती में लगातार घाटा के कारण किसान खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। किसान सुभाष राम, रामजी पासवान बताते हैं कि सरकारी दर पर पैक्स में धान गेहूं की खरीदी होती है, लेकिन उन्हीं किसानों से खरीदी होती है, जो पैक्स अध्यक्ष के करीबी होते हैं। अन्य किसानों को औने-पौने दाम में व्यापारी के हाथों उपज बेचनी पड़ती है।
