चेनारी प्रखंड क्षेत्र में प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी है। तपिश और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सूरज आग बरसा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्व से हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है।  दोपहर के करीब 12:00 बजे चेनारी थाना चौक का नजारा कुछ यूं रहा कि रोड सुन सपाटा था और लोगों को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पानी तक नहीं मिला बता दें कि चेनारी बाजार में एक भी सरकारी नल कल नहीं है इससे लोग पानी खरीद कर पीते हुए दिखे