सोमवार को एस पी कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय , सभी पुलिस निरीक्षक , थाना और ओपी अध्यक्ष उपस्थित थे। एस पी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी के दौरान शराब कारोबारियों के यहां से बरामद सभी छोटी - बड़ी गाड़ियों को नीलाम करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।