प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व जाँच किया गया। सुबह से ही प्रखण्ड के विभिन्न गाँव से गर्भवती महिलाओं का आना शुरू हो गया था।इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विपीन कुमार ने बताया कि हर माह के 9 तारीख को पीएमएसएमए अभियान के तहत गर्भवती महिला की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जाँच की जाती है। साथ ही उन्होंने गर्भावस्था के दौरान आयरन और कैल्शियम की गोली खाने की सलाह दी तथा कोरोना से बचने को कहा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।