स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर लोगों ने याद किया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर लोगों ने नमन किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। राजद के वरिष्ठ नेता है कमल किशोर पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी केवल संत ही नहीं, महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी भी थे l उन्होनें कहा था उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय l जिस समय जिस काम का संकल्प करो, उसे उसी समय पूरा करो। ज्ञान स्वयं में वर्तमान है। इस अवसर पर जागा पाल, वीडियो यादव तथा अन्य आरजेडी के कार्यकर्ता मौजूद थे
