बज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत बिहारशरीफ 4 जुलाई हि स. जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र मैथिली चक गांव में रविवार की सुबह बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान मेदनी चक गांव निवासी मुसहरी मुसाफिर राम की पत्नी 50 वर्षीय रजिया देवी के रूप में की गई घटना के संबंध में बताया जाता है कि रजिया देवी अपने खेत से धान की रोपनी कर वापस घर की ओर जा रही थी कि रास्ते में बारिश होने की वजह से पेड़ के पास छिप गई वही ठनका की चपेट में आने से उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की खबर पाकर परिजन व ग्रामीणों ने शव को लाकर घर के पास रखा.घटना की सूचना पूर्व जिला परिषद व पंचायत के मुखिया के द्वारा परिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20000 की राशि और आपदा प्रबंधन के तहत ₹400000 का चेक दिए जाने के बाद पुलिस को खबर की गई. तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.महिला की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद पाण्डेय
