बिहार के सभी जिलों में कुछ महीनों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं इसको लेकर जो प्रत्याशी चुनाव में खड़ा होने वाले हैं वह अभी से ही अपना छवि साफ करने में लगे हुए हैं ग्रामीण रामप्रवेश राम बताते हैं कि हम लोग जब खेत को जाते हैं या कहीं पर जाते हैं तो जो भी प्रत्याशी हमसे मिलते हैं वह हम लोगों का हाल-चाल ले रहे हैं यही नहीं क्षेत्र के शादी विवाहों में भी शामिल हो रहे हैं और कुछ पैसे देकर मदद भी कर रहे हैं श्री रामप्रवेश जी बताते हैं कि ऐसा पहले नहीं देखा जाता था किंतु जब चुनाव का समय आता है तो प्रत्याशी ऐसे ही सबके घरों तक जाकर बहलाने का काम शुरू कर देते हैं
