बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि टीका की आपूर्ति नहीं होने से ज़िला में टीकाकरण अभियान प्रभावित है। टीका खत्म होने से पांचवें दिन गुरुवार भी टीकाकरण अभियान ठप रहा। ऐसे में टीका के अभाव में टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन बंद होने से लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।