पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं पहले तो लॉक डाउन चल रहा था इस वजह से लोगों का कोई भी रोजगार भी नहीं चल पाया ऐसे में लोगों के सामने अपने छोटे वाहनों को छोड़कर पैदल चलना ही मजबूरी हो चुका है आज हम चेनारी बाजार के लांजी पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों से जानने आए थे की पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों से उनके जेब पर क्या असर पड़ रहा है तो वे यह बताते हैं कि कुछ दिनों पहले लॉकडाउन के कारणबस कोई भी धंधा नहीं चल पाया और ऊपर से इस महंगाई में पेट्रोल और डीजल ने आम आदमी की हालत पतली कर दी है और सरकार कहती थी कि अच्छे दिन आने वाले हैं क्या यही अच्छा दिन है उक्त बातें हमें पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों के माध्यम से मिली!
