बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है वैक्सीन नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं पहले तो लोग वैक्सीन लेने से डरते थे किंतु जब वैक्सीन लेने के लिए तैयार हुए तो वैक्सीन ही नहीं मिल रहा है लोग यह बताते हैं कि हम लोग अपनी खेती बाड़ी कार्य को छोड़कर वैक्सीन लेने के लिए आ रहे हैं अगर ऐसा ही होता रहा तो हम लोगों का जब धान बुवाई का सीजन आ जाएगा तो हम लोगों को समय भी नहीं मिलेगा वैक्सीन लेने के लिए अतः यही निवेदन है कि जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए ऐसा हमे ग्रामीणों ने बताया
