चेनारी थाना क्षेत्र के पेवंदी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग जख्मी हो गए हैं। घटना में घायल सभी लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि रात के साढ़े नौ बजे सात लोग मारपीट की घटना में शामिल थे। घटना में घायलों में शमशाद बेग, मुन्ना बेग भुट्टो बेग, इमराना खातून, सैफ बेग, सेराज खां, सिराजुद्दौला आदि घायल हुए हैं। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।