चेनारी पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव के निवासी मनीष कुमार सिंह तथा शराब के केस में मल्हीपुर गांव के निवासी अशोक साह व विपिन पासवान उर्फ संजय को गिरफ्तार किया गया है।
