बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को बारिश और वज्रपात से सावधान करने की सलाह दी गई हैं। मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार के पटना, जहानाबाद, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालन्दा, नवादा, शेखपुरा, कैमूर और रोहतास,औरंगाबाद में भारी बारिश और वज्रपात होने की सम्भावना दिखाई दे रही हैं। बता दें की बिहार के इन जिलों में मॉनसून का चक्र बना हुआ हैं। जिसके कारण यहां भारी बारिश हो सकती हैं। इसी को देखते हुए आपदा विभाग और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की हैं। तथा लोगों अलर्ट मैसेज भी जा रहा है