बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे सूबे में बारिश जारी रहेगी। अगले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के प्रत्येक हिस्से में शनिवार को हल्की और मध्यम बारिश हुई। रविवार के लिए उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
