जिले में पिछले पांच दिनों से रुक रुक कर हो रही मानसूनी वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही खेती के काम को भी प्रभावित किया है। जबकि अनेकों जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मानसून की इस तेज रफ्तार की वजह से जिला में समूचे 19 जून तक ही समूचे महीने में होने वाली औसत बारिश से अधिक पानी बरस चुका है।