शनिवार को एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इस बैठक में अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण नियम 1995 के अंतर्गत आर्थिक अनुदान प्रदान करने के लिए 13 आवेदकों की सूची को स्वीकृत किया गया। इसके तहत जातिसूचक गाली, गलौज करने व मारपीट करने के आरोप में कुल 9 व्यक्तियों को 25-25 हजार रूपए की राशि तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
