चेनारी: चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) का प्रभाव भले ही खत्म हो गया है, लेकिन दो दिनों की बारिश के कारण किसानों की कमर टूट गई है. सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. किसान बताते हैं कि काफी मेहनत और उम्मीदों के साथ उन्होंने खेती की थी, लेकिन बारिश के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है.भारी बारिश की वजह से सब्जियों की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है. प्रखंड के हजारों एकड़ में लगी फूलगोभी, भिंडी, परवल, नेनुआ, टमाटर, खीरा और करेले की फसल पूरी तरह जलमग्न होकर बर्बाद हो गई.
