बिहार से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह हिला दिया। बेरोज़गारी बढ़ गयी है वहीं महँगाई आसमान छू रही है। ऐसे में गृहणियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। एक महिला रेखा से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक तरफ़ महामारी ने लोगों में आर्थिक संकट उत्पन्न कर दिया है तो वहीं महँगाई बढ़ने से परेशानी बढ़ गयी है। सरकार को इस पर कोई कदम उठानी चाहिए।