बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने प्रिंस कुमार से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लॉक डाउन के दौरान हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।लेकिन अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोगों को बहुत राहत मिली है। अब हम लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बाहर जायेंगे। जिससे संक्रमण बढ़े नहीं।अब सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में भी जल्द कोई कदम लेना चाहिए। जिससे बच्चों का भविष्य भी सुधर सके।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
