रहुई थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में वट सावित्री की पूजा कराने आए युवक की बदमाश ने हाथ पांव बांधकर की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर अस्थावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
