बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिला रोहतास में 10 घंटे के नाईट कर्फ्यू के बाद अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। अगले 15 दिनों तक रात में 7 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक दस घंटे का कर्फ्यू लगा रहेगा। कर्फ्यू के दौरान निजी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंद रहेगा। इसके अलावा दिनंके 14 घंटे निजी वाहनों के परिचालन पर रोक हटा लिया गया है। वाहन के अंदर मास्क पहनना जरुरी होगा ,नहीं तो जुरमाना का प्रावधान अभी भी लागु है।दुकाने सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी