रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवकली डैम के पास से शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कासमा थाना अध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की देवकली डैम के पास कुछ लोग शराब पीकर हल्ला गुल्ला कर रहे हैं ।जिसके बाद पुलिस द्वारा छापामारी की गई ।जिसमें शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।