सड़क दुर्घटना में नाती की मौत नाना जख्मी बिहारशरीफ 1 जुन हि.स.:-बेना थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव के निकट मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में जहां नाती की मौत हो गई वहीँ नाना गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुर्मीचक गांव निवासी केदार अपने नाती अमित कुमार के साथ सड़क पार कर रहा था की विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने नाती अमित कुमार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वही ट्रक की चपेट में आने से नाना भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.अमित कुमार के पिता जितेंद्र कुमार ने बताया कि नानी तबीयत खराब होने की खबर सुनकर नाती नानी को देखने आया था.घटना की सूचना बेना थाना पुलिस को दी गई.जो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में एक प्राथमिकी वेना थाना में दर्ज की गई है.वही ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
