बिहार में कोरोना का संक्रमण दर तीन फीसदी पर आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन से राज्य में तेजी से न सिर्फ संक्रमण दर पर काबू करने में मदद मिली बल्कि मरीजों के ठीक होने का दर भी 93 फीसदी से अधिक हो गया, जो देश भर में बेहतर करने वालों राज्यों का है। जनता दल यूनाइटेड के नेता राहुल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा की करोना काल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना रूके और बिना थके जिस तरह से बिहार को लीड किया है वह बहुत ही सराहनीय है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
