पुलिसकर्मियों के वेतन मद की राशि का गबन करने वाले एसपी कार्यालय के कर्मियों को अपराधिक मामले से बरी करना जिला के पूर्व एसपी दयाशंकर और पूर्व एसडीपीओ अमित शरण को मंहगा पड़ गया। मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मो शफ़िउल हक ने इन दोनों के साथ अन्य दोषी पुलिसकर्मी पर क़ानूनी कार्यवाई की अनुशंसा की है। डीआईजी ने यह अनुशंसा राज्य पुलिस मुख्यालय से की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।