चंडी थाना क्षेत्र के सरथा गांव के समीप मुहाने नदी में डूबने से एक बच्चा की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरथा गांव निवासी बेचन मांझी के पुत्र बंटी कुमार रविवार की सुबह शौच क्रिया करने नदी की ओर गया था,वही हाथ धोने के क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी जानकारी..
