बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने प्रवासी मजदूर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए सरकार ने लॉक डाउन का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल परिस्थिति में सरकार द्वारा किसी भी तरह की कोई सहायता राशि नहीं प्रदान की जा रही। जिससे मजदूर वर्ग अपने परिवार के भरण-पोषण को ले कर काफी चिंतित हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।