करंट लगने से युवक की मौत बिहारशरीफ 10 अप्रैल हि.स.:- नुरसराय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक निजी कंपनी में शनिवार की सुबह काम कर रहे मजदूर की बिजली के करंट लगने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान नुरसराय गाँव निवासी सत्येन्द्र सिंह के तीस वर्षिय पूत्र राजु कुमार है. घटना की सूचना नुरसराय थाना पुलिस को दी गयी. नुरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मजदूर पतली दोना बनाने वाले निजी कंपनी में काम रहा था कि अचानक बहुत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया फलतः झुलसने से उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर नुरसराय थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की मुआयना करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजन शव को कंपनी में रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. नुरसराय थानाध्यक्ष व सीओ के पहल पर मुआवजा देने की घोषणा की गयी. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय