बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चंडी थाना क्षेत्र के चंडी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जांच करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए फतुहा जीआरपीएफ भेजा गया।
