बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से कंचन कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से लाल बहादुर राम से हुई। 'मेरा मुखिया कैसा हो 'कार्यक्रम के तहत लाल बहादुर राम कहते है कि ग्राम के प्रधान को समाज के लिए एक अच्छा व्यक्ति होना चाहिए। ऐसा प्रधान हो जो हर एक मुद्दों का न्याय सामाजिक रूप से करे और वार्ड के कार्यों की भी निगरानी अच्छे से रखे। अभी देखा जाता है कि गरीबों की सुविधा हेतु जो फण्ड आते है वो लाभुकों तक सही से नहीं पहुँचाया जाता है इसलिए मुखिया को ऐसा होना चाहिए जो समाज के काम आये।