बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने चेनारी प्रखंड निवासी सचिन से साक्षात्कार लिया। जिसमे उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया ऐसा व्यक्ति हो जो केवल वोट माँगने के लिए नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जनता तक पहुँचे। मुखिया का कर्तव्य होना चाहिए की वो अपने पंचायत के विकास के लिए कार्य करे।मुखिया का शिक्षित होना भी बेहद जरुरी है। शिक्षित व्यक्ति ही अपने गाँव के विकास के लिए सही निर्णय ले सकता है
